Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Dec, 2025 ♦ 11:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजीव गौबा ने देश के कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभाला
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गौबा ने देश के कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभाला

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखण्‍ड की ब्‍यूराक्रेसी में एक और स्‍वर्णिम अध्‍याय जुड़ गया है।  देश में पहली बार झारखण्‍ड संवर्ग के किसी अधिकारी को भारतीय सिविल सेवा के सर्वोच्‍च पद कैबिनेट सचिव के रूप में पदासीन किया गया है। झारखण्‍ड संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठतम अधिकारी राजीव गौबा ने आज कैबिनेट सचिव का पदभार ग्रहण किया। झारखण्ड कैडर के 1982 बैच के श्री गौबा ने सेवानिवृत हुए कैबिनेट सचिव श्री पी के सिन्हा का स्थान लिया।
                श्री गौबा ने गृह सचिव रहते हुए केंद्र द्वारा आर्टिकल 370 को हटाने, जम्मू-कश्मीर के पुनर्निर्माण के फैसले के मसौदे को तैयार करने और इसे  सफलतापूर्वक लागू करने में एक अहम भूमिका निभाई। अपनी एक छोटी कोर टीम के साथ मिलकर उन्होने इस फैसले के संवैधानिक और कानूनी पहलुओं को अंतिम स्वरूप दिया और इससे जुड़े प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी ढांचा तैयार किया।
          गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहते हुए उन्होंने 2015 में वामपंथ उग्रवाद से निपटने के लिए एक बहुआयामी योजना तैयार की और इसे लागू करने में सक्रियता दर्शायी जिससे वामपंथ उग्रवाद प्रभवित क्षेत्र काफी हद तक घटे।
          उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्‍ति के पहले श्री गौबा झारखंड में मुख्‍य सचिव रह चुके हैं। लेबर रिफार्म, मंत्रालयों/विभागों का पुनर्गठन, लेटरल इंट्री तथा इज ऑफ डुइंग बिजनेस में किए गए उनके प्रयासों से ही झारखण्‍ड राज्‍य को इस साल पहली बार देश में इज ऑफ डुइंग बिजनेस में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ था।
          इसके पश्‍चात् केंद्र सरकार ने उन्‍हें दिल्‍ली में नगर विकास एवं आवास मंत्रालय में सचिव नियुक्‍त किया।उन्होंने रक्षा, पर्यावरण एवं वनभूमि, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों में भी अपना योगदान दिया है। अंतराष्टीय मुद्रा कोष में भी भारत का श्री गौबा ने चार वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया।
          इन्ही उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर सरकार नेश्री गौबा को पहले केंद्रीय गृह सचिव और अब कैबिनेट सचिव के सर्वोच्‍च पद पर आसीन किया है।

    #Online news Cabnit Rajiv gauba
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने अपने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की
    Next Article बेकार बह जाता है पलामू के सरकारी भवनों का पानी

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद मंडल में अब तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी सिस्टम लागू

    December 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद में गैस रिसाव जांच : नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी

    December 18, 2025
    झारखंड

    सरायकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बरपाया कहर, तीन लोगों की मौ’त

    December 18, 2025
    Latest Posts

    धनबाद मंडल में अब तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी सिस्टम लागू

    December 18, 2025

    म्यांमार में सुबह-सुबह डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

    December 18, 2025

    थावे दुर्गा मंदिर में चोरी : मां भवानी के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

    December 18, 2025

    धनबाद में गैस रिसाव जांच : नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी

    December 18, 2025

    सरायकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बरपाया कहर, तीन लोगों की मौ’त

    December 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.