Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के कई स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण
    ट्रेंडिंग

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के कई स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का अचानक निरीक्षण किया। यह दौरा पटना से शुरू होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

    आम यात्री की तरह ट्रेन में चढ़े मंत्री

    निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल के जनरल मैनेजर, सोनपुर मंडल के डीआरएम और दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भी रेल मंत्री के साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर जंक्शन का दौरा किया और इसके बाद दिघा घाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दिघा घाट स्टेशन पर अधिकारियों ने लकड़ी की सीढ़ी से ट्रेन में चढ़ने की व्यवस्था की थी, लेकिन रेल मंत्री ने इसे अस्वीकार कर आम यात्रियों की तरह खुद ट्रेन कोच में चढ़कर निरीक्षण किया। इसके बाद वे कर्पूरीग्राम स्टेशन के लिए रवाना हुए।

    फील्ड निरीक्षण कर स्टेशन क्षेत्र की स्थिति का आकलन

    समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रेल मंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के साथ-साथ रोड अंडर ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

    PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा

    रेल मंत्री के दौरे को लेकर सभी संबंधित जंक्शनों पर सुरक्षा और चौकसी के विशेष इंतजाम किए गए थे। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में PM के दौरे से पहले रेल मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रेल मंत्री के इस औचक निरीक्षण से बिहार के रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : Jio-BlackRock की शानदार शुरुआत, पहले NFO में जुटाए करोड़ों रुपये

    Railway Minister Ashwini Vaishnav did a surprise inspection of these railway stations in Bihar रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJio-BlackRock की शानदार शुरुआत, पहले NFO में जुटाए करोड़ों रुपये
    Next Article RBI में मिलेगी नौकरी, 2 लाख रूपए होगी सैलरी, जानें कहां और कब करना है आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.