Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 5:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सुंदरनगर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुल्डोजर…
    जमशेदपुर

    सुंदरनगर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुल्डोजर…

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के सुंदरनगर इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेलवे फाटक के पास बनी झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को हटाकर वहां बनी कुल 24 झोपड़ियों को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद कई गरीब परिवारों के पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था और कार्रवाई नोटिस के बाद की गई। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें न तो कोई मुआवजा दिया गया और न ही रहने के लिए कोई विकल्प।

    स्थानीय निवासी निर्मला देवी ने बताया, “हम पिछले 15 साल से यहीं रह रहे हैं। बिजली का मीटर है आधार और राशन कार्ड भी इसी पते पर है। लेकिन हमें कोई दूसरा घर नहीं दिया गया। क्या गरीबों का कोई हक नहीं है?”

    रामजी यादव ने गुस्से में कहा, “सरकार और अदालतें सिर्फ कागजों पर हमारे हक की बात करती हैं। जमीन पर हमें इंसान नहीं समझा जाता। कोई यह नहीं बताता कि अब हम जाएं तो कहां जाएं।”

    कानूनी जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि अतिक्रमण हटाने से पहले वहां रह रहे लोगों को मुआवजा और पुनर्वास देना जरूरी है। सिर्फ नोटिस देना पर्याप्त नहीं होता।

    अधिवक्ता नितिन श्रीवास्तव का कहना है कि “इस तरह की कार्रवाई सीधे तौर पर मानवाधिकारों और न्यायिक आदेशों की अवहेलना है। पीड़ित परिवार हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रख सकते हैं।”

    रेलवे अधिकारी का कहना है कि मुआवजा और पुनर्वास की जिम्मेदारी राज्य प्रशासन की है लेकिन जब जिला प्रशासन से इस बारे में बात की गई तो किसी ने भी साफ-साफ जवाब नहीं दिया। संबंधित अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेता मनोज महतो ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा, “सरकार गरीबों का आशियाना उजाड़ रही है लेकिन जनता इसका जवाब जरूर देगी।”

    वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है और बेघर हुए लोगों के लिए तुरंत राहत व पुनर्वास की मांग की है।

    Also read: भारी बारिश से निपटने के लिए सड़क मंत्रालय ने बनाया 24 2157 नियंत्रण कक्ष

    Jamshedpur News jharkhand News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleद्वारका सेक्टर-13 स्थित अपार्टमेंट में लगी आ’ग में तीन की मौ’त, दो घायल
    Next Article डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज , कहा: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर जनता को बेवकूफ न बनाएं..

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026
    Latest Posts

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.