Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज , कहा: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर जनता को बेवकूफ न बनाएं..
    झारखंड

    डॉ इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज , कहा: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर जनता को बेवकूफ न बनाएं..

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम पर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करना बंद किया जाए। उन्होंने BJP की तिरंगा यात्रा को एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ करार देते हुए कहा कि तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न मनाना बंद किया जाना चाहिए।

    डॉ अंसारी ने तंज कसते हुए कहा, “मैं स्मृति ईरानी को एक राजनेता नहीं बल्कि एक टीवी सीरियल की अभिनेत्री के रूप में देखता हूं। स्क्रिप्ट पढ़ने और संवाद अदायगी में उनकी महारत को मैं जरूर सलाम करता हूं लेकिन झारखंड की धरती पर BJP की झूठी स्क्रिप्ट दोहराना बंद करें। यह धरती संघर्ष और अधिकारों की आवाज की है यहां अभिनय नहीं हकीकत की बात होती है।”

    उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा को पाकिस्तान पर जीत का जश्न बताया जा रहा है जबकि असलियत यह है कि अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। ऐसे में तिरंगा यात्रा मजाक नहीं तो और क्या है?

    डॉ इरफान अंसारी ने सवाल उठाया कि जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक नफरत से परेशान है तब BJP ‘राष्ट्रवाद’ के नाम पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हुए कथित पुलिस अत्याचार का ज़िक्र करते हुए कहा, “आज सुबह जो वीडियो सामने आया उसमें भारतीय बच्चों को अमेरिकी पुलिस लात-घूंसों से मार रही है। यह देख मेरा कलेजा कांप गया। क्या यही है वह विकसित भारत जिसकी डींगे बीजेपी हांकती है?”

    अंत में उन्होंने स्मृति ईरानी से आग्रह किया कि वे झारखंड से लौट जाएं और अपने नेताओं से कहें कि अमेरिका से बातचीत कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “झारखंड को आपकी स्क्रिप्टेड उपस्थिति की जरूरत नहीं है यहां के लोग असल मुद्दों पर बात चाहते हैं।”

    डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि नेता असल मुद्दों पर बात करें न कि लोगों की भावनाओं से खेलें।

    Also read: सुंदरनगर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुल्डोजर…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुंदरनगर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुल्डोजर…
    Next Article DC कर्ण सत्यार्थी ने जनता दरबार में सुनी 70 से अधिक समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.