Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 12 अगस्‍त तक रद्द रहेगी सभी ट्रेनें
    जोहार ब्रेकिंग

    रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अब 12 अगस्‍त तक रद्द रहेगी सभी ट्रेनें

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। गुरुवार को बोर्ड ने कहा कि 12 अगस्त तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर 12 अगस्त तक किसी व्यक्ति का सामान्य ट्रेन में आरक्षण है को उसे टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी। 

    रेलवे बोर्ड के इस फैसले में कहा गया कि इस निर्णय का अभी चल रही स्पेशल ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बोर्ड ने कहा कि फिलहाल जिन स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, वह चलती रहेंगी। इससे पहले 13 मई के अपने आदेश में बोर्ड ने 30 जून तक सामान्य ट्रेनों की बुकिंग रद्द की थी। अब इसे 12 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

    इससे पहले रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में मंत्रालय ने रेलवे के सभी जोन को 14 अप्रैल या उससे पहले बुक किए गए टिकट की राशि वापस करने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि रेलवे विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा सकता है। फिलहाल देश में करीब  230 विशेष ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
    टिकट बुकिंग पर रिफंड की स्थिति ऐसी रहेगी कि अगर किसी यात्री ने 14 अप्रैल 2020 या उससे 120 दिन पहले ट्रेन का टिकट बुक किया है और उसकी ट्रेन रद्द कर दी गई हो, तो उसे टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से संकेत मिलता है कि सामान्य यात्री ट्रेनें 15 अगस्त से पहले शुरू नहीं होंगी।

    Latest news National news Online news Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में 8, हजारीबाग में 5, कोडरमा में 4 और रांची से मिले 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल आंकड़ा 2238
    Next Article सावधान : साइबर ठगों ने बनायी JAC की फर्जी वेबसाइट, फर्जी प्रमाण पत्र बांटने की आशंका

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.