Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- अपने वादों को भूलकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मुख्यमंत्री
    झारखंड

    सीएम हेमंत पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- अपने वादों को भूलकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. कहा है कि मुख्यमंत्री अपने बयान से जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने आवास पोर्टल पर डाले गए सभी आवासों की सूची को स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए. हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि सरकार बनने पर गरीबों के लिए तीन कमरे का सुविधायुक्त आवास बनाकर देने संबंधी उनकी बड़ी घोषणा का क्या हुआ?  कहां गया वह घोषणा जिसमें बेटे के लिए अलग कमरा, माता-पिता के लिए अलग कमरा, रसोई, शौचालय पानी सुविधा से युक्त घर देने की बात उन्होंने अपने संकल्प पत्र में कहा था. आज भी राज्य सरकार मकान बनाकर देगी यह बोलकर मुख्यमंत्री जनता को फिर से दिग्भ्रमित कर रहे हैं.

    हवा हवाई बात करना, झूठे वादे करना इनकी आदत में शुमार है

    रघुवर ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में कोई योजना तैयार नहीं की है. केवल भीड़ में हवा हवाई बात करना, झूठे वादे करना इनकी आदत में शुमार है. आज राज्य सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है. 2019 की तुलना में आज प्रतिवर्ष केंद्र सरकार राज्य को डेढ़ गुना ज्यादा राशि जीएसटी मद में दे रही जो प्रतिवर्ष लगभग 21हजार करोड़ रूपए होता है. इसके अलावा डीएमएफटी मद से भी जिलों में लगभग 2 हजार करोड़ रूपए प्रति वर्ष मिल रहे. राज्य सरकार की नीति और नीयत साफ रहती तो इन पैसों का सदुपयोग गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने में कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. ये पैसे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहे.

    कब तक आदिवासी कार्ड खेलकर आदिवासियों को लूटते रहेंगे

    उन्होंने कहा कि घोषणावीर मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कब तक आदिवासी कार्ड खेलकर आदिवासियों को लूटते रहेंगे. उन्हे बताना चाहिए कि  आज भी  आदिवासी बेघर क्यों हैं, क्यों आदिवासी बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, क्यों आदिवासी समाज के होनहार युवकों की हत्या हो रही,क्यों उनके मुख्यमंत्री रहते आदिवासी बहन बेटियों के साथ रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही. उन्होंने आदिवासी होते हुए इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया?

    अपने वादों आवास पोर्टल जोहार लाइव दिगभ्रमित रघुवर दास हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 3120 शिक्षक, JSSC तैयारी में जुटा
    Next Article राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रियः जानें, कल किन-किन जिलों में होगी बारिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.