Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रियः जानें, कल किन-किन जिलों में होगी बारिश
    झारखंड

    राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रियः जानें, कल किन-किन जिलों में होगी बारिश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बंगाल की खाड़ी में होने वाले बदलाव के कारण राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जतायी है. इसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे में रांची समेत दक्षिणी झारखंड में कई जगहों पर बारिश होने का अंदेशा है. राज्य में कई जगहों पर वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने सावधान रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य में गढ़वा, खूंटी, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है. इसे लेकर वेलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कल 14 सितंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा व प सिंहभूम में बारिश हो सकती है. जबकि 15 को संताल और कोल्हान दो जिलों को छोड़ पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.

    झारखंड में कमजोर रहा मॉनसून

    मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में मॉनसून कमजोर रहा है. राज्य में औसत से कम बारिश हुई है. सामान्य वषार्पात 899.6 मिमी की तुलना में एक जून से लेकर अभी तक 593.3 मिमी हुआ है, यह 34 फीसदी कम है. रांची में इस दौरान सामान्य वर्षा 918.6 मिमी की तुलना में 596.2 मिमी हुई है. जो कि इस सीजन में 35 फीसदी त कम है. साहिबगंज और गोड्डा को छोड़कर बाकि सभी जिलों में आशानुरूप कम बारिश हुई है.

     

    जोहार लाइव बंगाल की खाड़ी बारिश मॉनसून मौसम विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- अपने वादों को भूलकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मुख्यमंत्री
    Next Article राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, अब तक नहीं पहुंची है पॉलीग्राफिक टेस्ट की रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026
    चाईबासा

    ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

    June 12, 2026
    Latest Posts

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

    June 12, 2026

    प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

    June 12, 2026

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.