Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चैनपुर में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान रघुवर दास ने राज्य सरकार को घेरा…
    झारखंड

    चैनपुर में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान रघुवर दास ने राज्य सरकार को घेरा…

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: चैनपुर प्रखंड के बामदा गांव में गुरुवार को पारंपरिक पड़हा जतरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर झूमते ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे निशा भगत ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।

    अपने संबोधन में रघुवर दास ने झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार (झामुमो, कांग्रेस, राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार आदिवासियों के साथ छल कर रही है और उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और आदिवासी जमीन की लूट जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले चुकी हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर हमारी सरकार होती तो झारखंड विकास की मुख्यधारा में होता। आज के हालात में आदिवासियों को ठग-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है और उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।”

    उन्होंने पेसा कानून के राज्य में अब तक लागू न होने पर भी सरकार की आलोचना की। दास ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में आदिवासी हितैषी होती, तो अब तक पेसा कानून को झारखंड में लागू किया गया होता। उन्होंने राज्य में बढ़ते नक्सलवाद, अपराध और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर भी चिंता जताई।

    पारंपरिक पड़हा जतरा जहां एक ओर आदिवासी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने का प्रतीक बना, वहीं यह मंच राजनीतिक संदेशों से भी भर गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र उरांव ने किया। इस अवसर पर कमलेश उरांव, छोटेलाल उरांव, रामअवतार भगत, अवधेश प्रताप सहदेव, प्रदीप केशरी, शोभा देवी, बुधराम नायक, देवेंद्र लाल उरांव, सतन उरांव, गुलाब साय, गोवर्धन साय, साबिर गोप, रत्न गोप, निशा भगत, हनदू भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Also read: बिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट
    Next Article पाकुड़ में पूर्व SP प्रभात कुमार को दी गयी विदाई, नवनियुक्त एसपी निधि द्विवेदी का किया गया स्वागत

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.