Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट
    झारखंड

    बिहार-झारखंड में जियो ने जोड़े 3.75 लाख से ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी की अप्रैल रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अप्रैल 2025 के उपभोक्ता आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने 3.75 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा है। मार्च 2025 में जियो के पास 4 करोड़ 17 लाख 30 हजार 845 ग्राहक थे, जो अप्रैल में बढ़कर 4 करोड़ 21 लाख 06 हजार 190 हो गए हैं।

    वहीं भारती एयरटेल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अप्रैल 2025 में एयरटेल के 1 लाख 28 हजार 418 ग्राहक कम हुए। मार्च में एयरटेल के पास 4 करोड़ 10 लाख 96 हजार 191 ग्राहक थे जो घटकर अप्रैल में 4 करोड़ 09 लाख 67 हजार 773 रह गए।

    वोडा आइडिया को अप्रैल महीने में 53 हजार 672 नए ग्राहक मिले हैं। मार्च में इसके 77 लाख 27 हजार 548 ग्राहक थे जो अप्रैल में बढ़कर 77 लाख 81 हजार 220 हो गए हैं।

    पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को इस अवधि में फिर से झटका लगा है। अप्रैल में कंपनी ने 19 हजार 423 मौजूदा ग्राहक खो दिए। मार्च में बीएसएनएल के पास 57 लाख 71 हजार 775 ग्राहक थे जो अप्रैल में घटकर 57 लाख 52 हजार 352 रह गए हैं।

    अप्रैल 2025 में बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में कुल 2 लाख 81 हजार 176 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवाओं से जुड़े हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र की टेली डेंसिटी 57.37 प्रतिशत पर पहुंची है, जो अब भी देश में सबसे कम है।

    ट्राई की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 5जी एफडब्ल्यूए (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) सेगमेंट में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से ज्यादा है। इस मामले में बिहार और झारखंड जैसे राज्य दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे प्रमुख टेलीकॉम सर्किल से आगे निकल चुके हैं।

    Also read: ग्रामीण और सिटी एसपी ने अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण और सिटी एसपी ने अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक
    Next Article चैनपुर में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान रघुवर दास ने राज्य सरकार को घेरा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.