patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा के नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा का संस्कार है।
राजद की नेता ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “भाजपाइयों के संस्कार में ही गाली-गलौज है। महिलाओं का अपमान करने वाले इन बेशर्म संघियों (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ज्ञात रहना चाहिए कि इनकी हाफ पैंट को फूल पैंट किसने करवाया था।
श्रीमती राबड़ी देवी ने कहा, “संघी शुरू से ही महिला विरोधी रहे हैं। कभी चैबे (भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चैबे) तो कभी सुशील कुमार मोदी (बिहार के उप मुख्यमंत्री) और उनके अमर्यादित चेले-चपाटे महिलाओं को गाली देते रहते हैं।“
गौरतलब है कि विधान परिषद में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर लोदीपुर में मॉल बनाये जाने के राजद के आरोपों से मचे घमासान के बीच भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने श्रीमती राबड़ी देवी पर कल अपमानजनक टिप्पणी की थी।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
