Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुर्गोत्सव में पूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग : सीएम हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गोत्सव में पूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग : सीएम हेमंत सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति और श्री महावीर मंडल रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में इस वर्ष छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से हर साल की तरह इस बार भी विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों में दर्शन करने का आमंत्रण दिया और उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

    सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार भी सभी पूजा समितियों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और समितियां आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रांची को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने को लेकर लगातार प्रयासरत है। स्वच्छता, सुंदरता और जन सुविधाओं पर विशेष योजनाओं के तहत काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास में जनता की सहभागिता भी जरूरी है और आने वाले समय में सरकार ऐसे कदम उठाएगी, जिससे रांची की अलग पहचान बने।

    इस अवसर पर उपयुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की यादव, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, एचईसी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सागर कुमार सहित अशोक चौधरी, प्रदीप राय बाबू, रवींद्र वर्मा, शंभू सिंह, समीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    Puja committees will get full support of the government during Durga festival: CM Hemant Soren दुर्गोत्सव में पूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग : सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article SP को मिले एक क्लू पर लुटने से बच गया यह पेट्रोल पंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.