Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 5:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी कथित वीडियो को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो ने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो का संपादित हिस्सा साझा करते हुए कहा कि वीडियो में धनबाद के SSP पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    “माफिया और प्रशासन के गठजोड़ की आशंका”

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीडियो में गरीबों और कमजोर लोगों की जमीन पर कब्जा कराने, माइनिंग माफियाओं से सांठगांठ और वर्दी तथा सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर भय का माहौल बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि जिन अधिकारियों पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हों, उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां क्यों सौंपी जा रही हैं। इससे जनता के बीच यह संदेश जा रहा है कि सत्ता और प्रभाव के आगे न्याय व्यवस्था कमजोर पड़ रही है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/prince-khan.mp4

    “क्या माफियाओं के प्रभाव में काम कर रहा प्रशासन?”

    मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या झारखंड का प्रशासनिक तंत्र माफियाओं के प्रभाव में काम कर रहा है? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह देख रही है कि सरकार कानून के शासन के साथ खड़ी है या फिर माफिया तंत्र के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास बनाए रखना है। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

    “पूरा वीडियो मुख्यमंत्री को दूंगा”

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संयम बरता है। समाज में भय और अराजकता का माहौल न बने, इसलिए वीडियो का केवल संपादित अंश ही सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पूरा वीडियो वह मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराएंगे, ताकि बाद में यह नहीं कहा जा सके कि सरकार को मामले की जानकारी नहीं थी।

    झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है, जहाँ कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था स्वयं गंभीर सवालों के घेरे में खड़ी दिखाई दे रही है। धनबाद क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी द्वारा कथित रूप से विदेश से जारी वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और… pic.twitter.com/KSr1WCkkF3

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) May 7, 2026

    न्यायिक निगरानी में जांच की मांग

    नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए। साथ ही माइनिंग माफिया, भूमि कब्जा और प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े सभी आरोपों की न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को भी टैग किया है। इससे इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।

    Also Read : फर्जी बैंक खाते से करोड़ों की निकासी मामले में CID जांच तेज, कारोबारी समेत कई लोगों की भूमिका सामने

    Gangster Prince Khan warns Dhanbad SSP: "If I start speaking I will make your nights sleepless." Prince Khan's Videos Addressed to SSP Go Viral; Babulal Marandi Demands High-Level Inquiry SSP के नाम प्रिंस खान के वीडियो वायरल कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी बाबूलाल मरांडी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article खूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

    May 7, 2026
    क्राइम

    खूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद

    May 7, 2026
    क्राइम

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    May 7, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

    May 7, 2026

    खूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद

    May 7, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    May 7, 2026

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    May 7, 2026

    सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.