Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद
    क्राइम

    खूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti :  खूंटी जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते 6 मई को खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक छोटे चारपहिया वाहन में डोडा लोड कर बंदगांव से सेमरूकी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मुरहू थाना क्षेत्र के चर टोली मैदान के पास नाकेबंदी कर दी गई।

    पुलिस को देखते ही भागने लगा चालक

    नाकेबंदी के दौरान जैसे ही संदिग्ध वैगनआर वहां पहुंची, पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। पीछा करने पर उसने गाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहू की ओर मोड़ दिया और फिर बागी गांव रोड की तरफ भागने की कोशिश की। पुलिस टीम लगातार पीछा करती रही, लेकिन जब तक जवान मौके पर पहुंचे, तब तक वाहन सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर पास के जंगल में भाग चुके थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

    वाहन से मिली 131.8 किलो डोडा

    पुलिस ने जब छोड़े गए वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखी 7 प्लास्टिक बोरियों से कुल 131.8 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। बरामद वाहन झारखंड नंबर प्लेट वाली वैगनआर (JH-01AC-3001) है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और उसके मालिक व तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

    इस मामले में मुरहू थाना कांड संख्या 40/26, दिनांक 7 मई 2026 के तहत NDPS Act 1985 की धारा 15(C), 22 और 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

    एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अभियान

    पूरी कार्रवाई एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में की गई। अभियान में पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। खूंटी पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : SSP के नाम प्रिंस खान का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    AntiNarcotics CrimeNews DodaSeizure DrugBust JharkhandNews JharkhandPolice Khunti murhu NDPSAct PoliceAction Smuggling WagonR
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम
    Next Article जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.