Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मधुपुर की हसीना बीबी के खोये सिम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना, जानें क्या करती है वो महिला
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर की हसीना बीबी के खोये सिम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया निशाना, जानें क्या करती है वो महिला

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की धमकी से संबंधित वहाट्सएप मैसेज जिस मोबाइल नंबर से भेजा गया था, वह सिम देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी महिला हसीना बीबी के नाम से रजिस्टर्ड है. हसीना बीबी लालगढ़ में छोटा-मोटा दुकान चलाती है और बीड़ी बनाती है. उन्होंने बताया कि 2018 में बेटे के हाथ से उक्त सिम खो गया था. इसके बाद उसकी सूचना थाने को नहीं दी थी. सिम भी बंद नहीं कराया था और दूसरा नंबर ले लिया था. अब उसी सिम से सात दिसंबर को मुंबई के वर्ली स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक वहाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें झारखंड के धनबाद और मुंबई में बम ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में पूर्व-मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रिपोर्ट तैयार झारखंड के पुलिस मुख्यालय को भेजा था, जिसके बाद स्पेशल ब्रांच ने धनबाद और देवघर के पुलिस कप्तान को अलर्ट किया था. हसीना बीबी ने बताया कि उन्हें इस बात का इल्म भी नहीं था कि उनके खोए सिम का ऐसा दुरुपयोग हो सकता है. धमकी मामले में उनकी या उनके किसी परिजन की संलिप्तता नहीं है. महिला के पति मो. हबीबुल्लाह ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही है पुलिस या जांच एजेंसियां को पूरा सहयोग करेंगे. क्योंकि उनकी पत्नी और पूरा परिवार इस मामले में निर्दोष है. बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख ने बताया कि हसीना शेख, उनके पति मो. हबीबुल्लाह का परिवार काफी गरीब है. इनके पास पक्के मकान तक नहीं हैं. खपरैल के मकान में रहते हैं. थाना-पुलिस में कभी कोई इनलोगों पर केस भी नहीं है. परिवार अनपढ़ है, इस कारण सिम खोने की सनहा थाने में नहीं कराई.

    झारखंड थाना पुलिस धनबाद और मुंबई धमकी दी पंचायत पुलिस कंट्रोल रूम ब्लास्ट करने की चेतावनी मुखिया मिंटू मैसेज मोदी वहाट्सएप हबीबुल्लाह हसीना बीबी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोहनपुर हाई स्कूल के पास से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 16 सिम बरामद
    Next Article तेज रफ्तार ने छीनी दो कर्मचारियों की जिंदगियां, एक घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.