नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने श्री पासवान को वरिष्ठ नेताओं में से एक बताया. श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, “ मैं अपने बहुत प्रिय मित्र एवं भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक श्री राम विलास पासवान जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. वह एक उत्कृष्ट नेता थे, जो गरीबों को सशक्त बनाने के लिये पूरी तरह समर्पित थे और एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिये प्रतिबद्ध थे. मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने अनेक वर्षों तक उनके साथ करीब से काम किया. मुझे कई मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि बहुत याद आती है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने रामविलास पासवान को उनकी पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous ArticleBreaking 7 आईपीएस का तबादला, शिवाशिष बने जमशेदपुर के सिटी एसपी
Next Article 27 डीएसपी का तबादला, अधिसूचना जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

