Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति दौरा : 28 से 30 दिसंबर तक बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक रूट
    झारखंड

    राष्ट्रपति दौरा : 28 से 30 दिसंबर तक बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक रूट

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर शहर में तीन दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। 28 से 30 दिसंबर तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट से लोकभवन तक के रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस मार्ग पर 85 से अधिक प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली 75 से अधिक बाइलेन को भी चिन्हित किया गया है।

    एयरपोर्ट से लोकभवन तक के मार्ग पर तीन दिनों के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं 300 से अधिक अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को इस रूट पर तैनात किया जाएगा।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। 28 दिसंबर की शाम उड़ान भरने वाले यात्रियों को शाम 4:30 बजे से पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा, जबकि 29 दिसंबर की सुबह की उड़ानों के लिए 7:30 बजे से पहले पहुंचना जरूरी होगा।

    इधर, 29 दिसंबर से गुमला के रायडीह में दो दिवसीय कार्तिक जतरा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और राष्ट्रीय एसटी-एससी आयोग के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे।

    30 दिसंबर को जतरा के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे।

    Traffic routes in the city will be altered from December 28th to 30th due to the President's visit.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
    Next Article सात निश्चय-3 के तहत बिहार सरकार ने मांगे नागरिकों से सुझाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.