Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को आएंगी झारखंड
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को आएंगी झारखंड

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति द्रौपदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी (आईएसएम) में आयोजित 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह संस्थान के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सलाहकार डॉ. पी. के. मिश्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह के दौरान विभिन्न कोर्स पूरे करने वाले लगभग 2000 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस संस्थान में आने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद संस्थान का दौरा कर चुके हैं। वहीं, वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

    आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के लिए यह अवसर गर्व का क्षण है, क्योंकि शताब्दी वर्ष के इस खास आयोजन में देश की राष्ट्रपति की उपस्थिति संस्थान के गौरव को और बढ़ाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए संस्थान द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

    Also Read : अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी

    academic ceremony centenary year Chief Guest convocation convocation update degrees to students Dhanbad Dharmendra Pradhan Doctor of Science Dr. P.K. Mishra Dr. Rajendra Prasad Education news honorary degree IIT Dhanbad IIT-ISM ISM Dhanbad jharkhand Jharkhand news Narendra modi Pranab Mukherjee President Draupadi Murmu President's visit Security Arrangements special guest Union Education Minister आईआईटी धनबाद आईआईटी-आईएसएम आईएसएम धनबाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री झारखंड झारखंड समाचार डॉ. पी. के. मिश्रा डॉ. राजेंद्र प्रसाद डॉक्टर ऑफ साइंस दीक्षांत अपडेट दीक्षांत समारोह धनबाद धर्मेंद्र प्रधान नरेंद्र मोदी प्रणब मुखर्जी मानद उपाधि मुख्य अतिथि राष्ट्रपति दौरा विद्यार्थियों को डिग्री विशिष्ट अतिथि शताब्दी वर्ष शिक्षा समाचार शैक्षणिक समारोह सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त
    Next Article वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 12 लोगों दबे की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.