राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, सीयूजे के लिए रवाना

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच गई हैं. वह एयरपोर्ट से सीयूजे के लिए रवाना हो चुकी हैं. सीयूजे में तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह वापस रांची एयरपोर्ट आयेंगी फिर एयरपोर्ट से ओड़िशा के लिए रवाना हो जायेंगी. जहां रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी. सुरक्षा के मद्देनजर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. वह बिरसा चौक पर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी उसके बाद सीधा मनातू के लिए रवाना होंगी. बता दें कि इससे पहले भी वह दो बार रांची आ चुकी हैं. उनकी सुरक्षा के लिए रांची को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: REPORT : डेमोक्रेट नेताओं की पसंद बनीं ‘फर्स्ट लेडी’ मिशेल ओबामा, बाइडन को मिल सकती है चुनौती