Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»छत्तीसगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख
    ट्रेंडिंग

    छत्तीसगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। यह हादसा सारागांव के पास रविवार को हुआ, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

    राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा – “रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

    — President of India (@rashtrapatibhvn) May 12, 2025

    कैसे हुआ हादसा :

    छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में सारागांव के पास रविवार देर रात यह भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने माजदा को टक्कर मार दी।

    इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 1 शिशु शामिल हैं। इसके अलावा 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

    Also Read : बुजुर्ग की सिर कुचलकर की गई ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    13 dead 13 लोगों की मौत Chhattisgarh breaking news Chhattisgarh News Chhattisgarh road accident Horrific Road Accident Injured Passengers President Droupadi Murmu presidential condolence message Raipur accident Raipur-Balodabazar highway road mishap road safety Saragaon accident truck collision women and children dead घायल यात्री छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ सड़क हादसा छत्तीसगढ़ समाचार ट्रक एक्सीडेंट भीषण सड़क हादसा महिलाएं और बच्चे मृत रायपुर एक्सीडेंट रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति शोक संदेश सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सारागांव हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहीद BSF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना PAK की चीनी मिसाइलों के लिए नामुमकिन : एयर मार्शल भारती

    Related Posts

    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    झारखंड

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.