Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिजली संकट खत्म करने की तैयारी, नामकुम-टाटीसिलवे में लगेंगे स्मार्ट सब स्टेशन
    झारखंड

    बिजली संकट खत्म करने की तैयारी, नामकुम-टाटीसिलवे में लगेंगे स्मार्ट सब स्टेशन

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में अब बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शहर के नामकुम और टाटीसिलवे इलाके में स्मार्ट पावर सब स्टेशन और ग्रिड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह काम केंद्र सरकार की आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के तहत किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नामकुम के केतारी बगान के आसपास और टाटीसिलवे में स्वर्णरेखा नदी के पास प्रस्तावित जगहों पर सब स्टेशन बनाए जाने की योजना है। फिलहाल जमीन चिन्हित करने का काम चल रहा है।

    बार-बार की लोड शेडिंग से मिलेगी राहत

    अभी नामकुम और चुटिया इलाके में बिजली का लोड काफी ज्यादा है। यही वजह है कि यहां अक्सर लोड शेडिंग, जंपर उठने और फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं। लोगों को खासकर गर्मी के मौसम में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

    नए सब स्टेशन बनने से इन इलाकों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होगा। टाटीसिलवे, जो अक्सर लोड शेडिंग से प्रभावित रहता है, वहां भी बिजली सप्लाई पहले से ज्यादा स्थिर होने की उम्मीद है।

    दूसरे चरण में होगा निर्माण कार्य

    बिजली विभाग के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार के अनुसार, आरडीएसएस योजना का पहला चरण तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में सब स्टेशन और ग्रिड निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सब स्टेशनों का निर्माण सिर्फ मौजूदा जरूरत को देखते हुए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली आबादी और बिजली खपत को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यानी भविष्य की जरूरतों को भी प्लानिंग में शामिल किया गया है।

    नामकुम, चुटिया और टाटीसिलवे की बड़ी आबादी को फायदा

    इन परियोजनाओं से नामकुम, चुटिया और टाटीसिलवे समेत आसपास के कई मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमान है कि हजारों परिवारों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। बिजली विभाग का दावा है कि स्मार्ट सब स्टेशन बनने के बाद बिजली सप्लाई ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत होगी। इससे उपभोक्ताओं को कम ट्रिपिंग, कम फॉल्ट और बेहतर वोल्टेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    जमीन की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती

    हालांकि, इस योजना के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकारी जमीन की उपलब्धता है। विभागीय अधिकारी उपयुक्त जमीन की तलाश में जुटे हैं। अगर समय पर जमीन का आवंटन नहीं हो पाया, तो योजना को दूसरे डिविजन में शिफ्ट करने की भी संभावना जताई जा रही है।

    कोकर में दो महीने में तैयार होगा नया सब स्टेशन

    इधर, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से कोकर डिविजन ऑफिस परिसर में भी एक पावर सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि अगले दो महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सब स्टेशन के चालू होते ही कोकर, लालपुर, बरियातू और आसपास के इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा। न सिर्फ बिजली आपूर्ति बेहतर होगी, बल्कि वोल्टेज की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।

    Also Read : होली से पहले गर्मी का वार, दोपहर में घर से निकलना मुश्किल

    आरडीएसएस योजना कोकर चुटिया झारखंड झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड टाटीसिलवे नामकुम पावर ग्रिड बिजली विभाग बिजली समस्या बिजली समाचार रांची लोड शेडिंग स्मार्ट सब स्टेशन स्वर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा में सख्त एक्शन : IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी घेराबंदी
    Next Article पाकुड़ में होली की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.