Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमानत के बाद भी जेल गये प्रशांत किशोर… जानिये क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    जमानत के बाद भी जेल गये प्रशांत किशोर… जानिये क्यों

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत किशोर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पटना स्थित पीरबहोर सिविल कोर्ट से निकलने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि सत्याग्रह जारी रहेगा। इसलिए बेल ठुकराकर जेल जाना मैंने स्वीकार किया है। यह मौलिक लड़ाई है। नीतीश और भाजपा के लाठीतंत्र को उखाड़ फेकना है।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कोर्ट में लाया गया। यहां सीडीजीएम ने मुझे बेल दी लेकिन शर्त रखा गया कि आप फिर से ये सब नही करेंगे। इसलिए मैने उस बेल को रिजेक्ट कर दिया है और जेल जाना स्वीकार किया है। क्योंकि, यह एक मौलिक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं और युवाओं पर लाठी चलाना जायज है और उसके खिलाफ आवाज उठाना जुर्म है तो हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। गांधी मैदान जो कि एक पब्लिक प्रॉपर्टी है वहां जाकर अपनी मन की बात रखना और जिस बिहार में गांधी ने सत्याग्रह की यदि वहां सत्याग्रह करना गुनाह है तो हमें वो गुनाह करना मंजूर हैं। इसलिए मैने बेल नहीं लिया। क्योंकि, इस लड़ाई में जिन युवाओं ने मेरा साथ दिया, ये उनके साथ धोखा होगा।

    जन सुराज के नेता ने कहा कि ये जो मेरा अनशन 5 दिन से चल रहा है वह जेल में भी जारी रहेगा। जब तक सरकार इसका रास्ता नहीं निकलती ये बदलने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपील की कि पुलिस वालों के साथ धक्का–मुक्की नहीं कीजिए, इन्हें ऊपर से आदेश है। इसलिए ये ऐसा कर रहे हैं। यह अभियान लाठीतंत्र चलाने वाले नीतीश और भाजपा को उखाड़ने का अभियान है।

    यहां याद दिला दें कि जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर 2 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे। इसके बाद 6 जनवरी को भोर चार बजे बिहार पुलिस प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल गांधी मूर्ति से गिरफ्तार कर 5 घंटे तक एंबुलेंस में घुमाती रही। फिर उन्हें फतुआ के सामुदायिक अस्पताल ले गई और उसके बाद पीरबहोर सिविल कोर्ट पटना लेकर आई। यहां से निकलने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Also Read : खूंटी में हुई फा’यरिंग के पीछे जेल में बंद चरकू का हाथ

    Prashant Kishor went to jail even after getting bail... know why जमानत के बाद भी जेल गये प्रशांत किशोर... जानिये क्यों प्रशांत किशोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में हुई फा’यरिंग के पीछे जेल में बंद चरकू का हाथ
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 07 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों पर परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में हीट वेव का खतरा, तीन दिन का अलर्ट जारी

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों पर परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026

    झारखंड में हीट वेव का खतरा, तीन दिन का अलर्ट जारी

    April 18, 2026

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.