Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पेपर लीक पर जामताड़ा में सियासी बवाल, भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, सीबीआई जांच की मांग तेज
    जामताड़ा

    पेपर लीक पर जामताड़ा में सियासी बवाल, भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, सीबीआई जांच की मांग तेज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस मामले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन जामताड़ा बस स्टैंड के पास किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

    कुणाल सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भर्ती परीक्षा निकलती है, उसमें गड़बड़ी सामने आ जाती है, जिससे साफ होता है कि योग्य उम्मीदवारों के बजाय पैसे के आधार पर नौकरी देने की कोशिश हो रही है।

    उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती, युवाओं का भरोसा बहाल नहीं हो सकता।

    जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, राजेश कुमार, अजित पासवान, मिथुन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : JSSC परीक्षा पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई : रांची पुलिस ने 5 सोल्वर और 159 अभ्यर्थी का दबोचा

    Political Uproar in Jamtara over Paper Leak: BJYM Burns Chief Minister's Effigy; Demands for CBI Probe Intensify पेपर लीक पर जामताड़ा में सियासी बवाल भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला सीबीआई जांच की मांग तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC परीक्षा पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई : रांची पुलिस ने 5 सोल्वर और 159 अभ्यर्थी का दबोचा
    Next Article कांके में मासूम की दर्दनाक मौ’त का खुलासा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका समेत तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Latest Posts

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.