Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JSSC परीक्षा पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई : रांची पुलिस ने 5 सोल्वर और 159 अभ्यर्थी का दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC परीक्षा पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई : रांची पुलिस ने 5 सोल्वर और 159 अभ्यर्थी का दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 12, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से जुड़े पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सोल्वर/पेपर लीक गैंग के मुख्य सरगना समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 लोग गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि 159 लोग परीक्षा के अभ्यर्थी हैं, जिनमें 7 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का दावा करता था और उन्हें प्रश्न-उत्तर का सेट उपलब्ध कराकर रटवाया जा रहा था।

    गुप्त सूचना पर देर रात छापेमारी

    रांची पुलिस को 11 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र में एक अर्द्धनिर्मित भवन में 150 से अधिक JSSC अभ्यर्थियों का जमावड़ा है और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना के बाद पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन किया और 11 अप्रैल की देर रात उक्त भवन पर छापेमारी की।

    पुलिस को देखते ही भागने लगे लोग

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि भवन के बाहर कई गाड़ियां खड़ी थीं। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, करीब 150 से अधिक लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने सामान को फेंकने और छिपाने लगे। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को भवन के दो कमरों में सीमित किया और तलाशी अभियान चलाया।

    प्रिंटर, प्रश्न-उत्तर सेट और संदिग्ध मोबाइल बरामद

    पुलिस की तलाशी में मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इनमें—

    • प्रिंटर
    • तैयार किए गए प्रश्न-उत्तर सेट
    • फटे हुए एडमिट कार्ड
    • संदिग्ध मोबाइल फोन
    • बैंक चेक

    पुलिस का कहना है कि गैंग के सदस्य अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर के सेट रटवा रहे थे।

    10 से 15 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा

    प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि इस गैंग के अलग-अलग एजेंट अभ्यर्थियों से 10 से 15 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार की दर से पैसे लेते थे। इसके बदले उन्हें परीक्षा के प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए जाते थे और उन्हें याद कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड गिरोह के सदस्यों को दे दिए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने गिरोह के नाम पर बैंक चेक भी सौंप दिए थे।

    JSSC के साथ समन्वय, केस दर्ज

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने JSSC के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/26 दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कुल 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    8 वाहन जब्त

    छापेमारी के दौरान मौके से 8 वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिक और उनके उपयोग की जांच कर रही है।

    सरगना अतुल वत्स का बड़ा आपराधिक इतिहास

    पुलिस ने बताया कि इस सोल्वर/पेपर लीक गैंग का मुख्य सरगना अतुल वत्स है। वह बिहार के जहानाबाद जिले के बंधुगंज गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अतुल वत्स कई बड़े परीक्षा घोटालों में शामिल रहा है। उसका नाम निम्न मामलों में सामने आया है—

    1. राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा (2017)
    2. NEET पेपर लीक (2024)
    3. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा बिहार (2024)
    4. उत्तर प्रदेश RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा (2024) – यूपी STF द्वारा गिरफ्तार
    5. उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा (2024)

    अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

    पुलिस की आगे की कार्रवाई

    रांची पुलिस ने कहा है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य एजेंटों, लेन-देन, बैंक खातों, चेक और मोबाइल डेटा की भी जांच की जाएगी। पुलिस का दावा है कि यह संगठित गिरोह लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रभावित कर रहा था।

    Also Read : सरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, जंगल से 3 आरोपी गिरफ्तार

    JSSC परीक्षा पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई : रांची पुलिस ने 5 सोल्वर और 159 अभ्यर्थी का दबोचा Major Crackdown in JSSC Exam Paper Leak: Ranchi Police Apprehend 5 'Solvers' and 159 Candidates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल मनाकर लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, जंगल से 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पेपर लीक पर जामताड़ा में सियासी बवाल, भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, सीबीआई जांच की मांग तेज

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.