Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 5:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक हलचल तेज, बेरमो सीट पर भाजपा में एक अनार सौ बीमार की स्थिति
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक हलचल तेज, बेरमो सीट पर भाजपा में एक अनार सौ बीमार की स्थिति

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत का असर बेरमो कोयलांचल में सिर चढ़ कर बोलने लगा है. हालांकि यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पाले में रही है.  यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह लगातार चार बार विधायक और मंत्री रहे, तथा छह दफा उन्होंने इस विधानसभा सीट से क्षेत्र का नेतृत्व किया. वहीं वर्तमान में हुए उप चुनाव में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र कुमार जय मंगल सिंह कांग्रेस से विधायक हैं.

    बेरमो विधानसभा चुनाव होने में लगभग एक वर्ष का समय है. लेकिन टिकटार्थियों ने रांची-दिल्ली की दौड़ लगाना शुरू कर दिया है. जो कभी क्षेत्र में नजर नहीं आते थे वे चुनावी मौसम आने की आहट से दादुर राग आलापने लगे हैं. प्रखंड, जिला, राज्य और केंद्रीय बीजेपी ऑफिस जाने लगे हैं. बड़े नेताओं संग फोटो खिंचवाकर नुमाइश करने लगे हैं. अखबार में भी अपने-अपने पक्ष में खबरें छपवाने लगे है. शादी-ब्याह,श्राद्ध और पूजा आदि में सहयोग कर जनता का सबसे बड़ा हितेषी साबित करने के मामले में सबसे आगे रहने का प्रयास करने लगे हैं. भाजपा के प्रखंड, जिला, राज्य और केंद्रीय पदाधिकारियो के दर्शन और चरण स्पर्श करने लगे हैं. दोनो हाथ जोड़े आम जनों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है. उनके दादुर कुद आमजनों में असरहीन है. जनता मौन है और मन ही मन, सब देख रही है. जो टिकटार्थियों का बेचैनी बढ़ा रही है.

    बेरमो से भाजपा प्रत्याशी कोई भी हो, उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के सिटिंग कद्दावर विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से होगा. ऊंट किस करवट लेगा, कुछ कहा नही जा सकता है. लेकिन भाजपा संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सबको भरोसा है. यही कारण है कि बेरमो विधानसभा के टिकटार्थियों की भरमार है. अब तक कुछ टिकटार्थियों के नाम सामने आया है जिसमें पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, डॉ उषा सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, राजेश सिंह, लक्ष्मण नायक, ओम प्रकाश सिंह, देवीदास और भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव आदि प्रमुख है.

    सूत्रों का कहना है कि यदि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से रविंद्र कुमार पांडेय को प्रत्याशी नहीं बनाया गया और गठबंधन ने फिर आजसू को ही सीट दे दिया, तो रविंद्र कुमार पांडेय को बेरमो विधानसभा चुनाव लड़ाने पर भी भाजपा नेतृत्व विचार कर सकता है. अब देखना है कि समय आने पर भाजपा नेतृत्व क्या निर्णय लेता है. लेकिन तत्काल भाजपा का जमीन पर वजूद दिख रहा है टिकट पर हाथ कौन मारेगा यह तो समय के गर्त में है.

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराधियों की अब खैर नहीं, थाना क्षेत्रों में होगा पैदल मार्च
    Next Article एंटी क्राइम चेकिंग : मारुति वैन से डेढ़ क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक और 18 सौ पीस जिलेटिन तार जप्त, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025
    झारखंड

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025

    कबूतर भी कर सकते हैं आपको बीमार… जानिये कैसे

    September 15, 2025

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.