Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव : नारों के सहारे चुनावी किला फतह करने की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : नारों के सहारे चुनावी किला फतह करने की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरने के लिए करीब सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राजनीतिक दल इस चुनाव में कई ऐसे नए नारे भी गढ़े हैं, जिससे वे ना केवल मतदाताओं को आकर्षित कर सकें, बल्कि इन नारों के जरिए ही खुद को लोगों का सबसे बड़ा शुभचिंतक साबित कर सकें। ऐसा नहीं कि कोई एक दल नारों के जरिए खुद को बेहतर साबित करने की तैयारी कर रहा है। सभी राजनीतिक दल ऐसा करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा तो जा रहा है कि कई दलों ने तो इसके लिए बकायदा एक अलग से टीम बना रखी है, जो चुनाव के समय के बढ़ने के साथ समय-समय पर नए नारे संबंधित दलों को उपलब्ध कराएंगे।

    पिछले कई चुनावों से नारे और कार्यक्रम चर्चा का विषय बनते रहे हैं। राजनीतिक दलों का भी मानना है कि अच्छे और आसान चुनावी नारे और कार्यक्रम लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं, जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ संबंधित पार्टियों को मिलता है। सूत्रों कहना है कि कोरोना काल में होने वाले इस चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के कारण बड़ी रैलियां नहीं होनी है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार के लिए नारों का सहारा लेने की तैयारी में हैं।

    बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) पिछले चुनाव ‘बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है’ जैसे चर्चित नारों की तरह फिर से नए नारों के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। जडीयू ने इस बार नए नारे ‘न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्की’ के सााथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

    इसके अलावे जेडीयू ‘नीतीश के काम, नीतीश में विश्वास बिहार में विकास और विकसित बिहार’ के पंच लाइन के साथ ही यह सरकार के विकास कार्यक्रमों को भुनाने में जुटी है। बीजेपी अभी तक ‘भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार’ लेकर सामने आ चुकी है। बीजेपी इसी नारों के साथ चुनावी रथ मैदान में उतारने जा रही है।

    सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख मनन कृष्ण कहते हैं कि 12 सितंबर के बाद और कई नारे सामने आएंगे, जो पार्टी की नीतियों और विकास कायरें से जुड़े होंगे. जैसे-जैसे चुनाव का दौर बढ़ता जाएगा, नए नारे भी सामने आएंगें। उन्होंने कहा कि नारे से लोग सीधे तौर पर जुड़ते हैं।

    इधर, आरजेडी भी इस चुनाव में नारा गढ़ने में पीछे नहीं है. सरकार के खिलाफ कई नारों को गढ़कर आरजेडी निशाना साध रही है। आरजेडी इस चुनाव में ‘लौटेगा बिहार का सम्मान-जब थामेंगे तेजस्वी कमान’, ‘शिक्षा क्षेत्र का हाल-भ्रष्ट सरकार ने किया बेहाल’, ‘बंद पड़े उद्योग चलाएंगे, नया बिहार बनायेंगे’ जैसे नारों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

    कांग्रेस ने इस चुनाव में सरकार के बदलने के आह्वान के साथ ‘बोले बिहार- बदलें सरकार’ के चुनावी नारे के साथ मैदान फ तह करने में उतर चुकी है। अब देखना है कि नए नारों के जरिए कौन पार्टी मतदाताओं को पसंद आती है।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 96551 नए मामले
    Next Article 11 सितंबर का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.