गिरिडीह के जेल अधीक्षक पर दोस्त की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

रांची। राजधानी के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले गिरिडीह केंद्र कारा मंडल के अधीक्षक राजमोहन राजन पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह आरोप अधीक्षक के दोस्त की बेटी ने लगाया है। मामला शुक्रवार को पुलिस के सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीक्षक राजमोहन राजन को हिरासत में लेकर थाना आयी हैं। रात तक अधीक्षक राजमोहन को तुपुदाना ओपी में रखा गया था। मगर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से देर रात धुर्वा थाना में रखा गया है। रांची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कारा निरीक्षणलय को दी गयी है। इस मामले में जेल अधीक्षक के खिलाफ तुपुदाना ओपी में लिखित शिकायत दी गई है।

पड़ोसी ने मामले की जानकारी दी नाबालिग के पिता को, फिर पहुंची पुलिस
बताया जाता है कि जेल अधीक्षक का तुपुदाना इलाके में एक फ्लैट है। पीड़िता जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी हैं। इस कारण उनका पीड़िता के घर आना जाना लगा रहता है। आरोप के अनुसार शुक्रवार को जेल अधीक्षक के दोस्त ड्यूटी पर गए थे। घर में सिर्फ बच्ची थी। इसी बीच जेल अधीक्षक पहुंचे और लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर 500 का नोट हाथ में देते हुए कहा कि चॉकलेट खरीद लेना। घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। लड़की डर गयी और रोते हुए पड़ोसी के घर जाकर वहां एक महिला को इसकी जानकारी दी। फिर पड़ोसी ने इसकी सूचना पीड़िता के पिता को दी। सूचना पर पिता भागे भागे घर पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की। इसके बाद ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह और देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी जेल अधीक्षक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ कारा महानिरीक्षक को भी दी है।