Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसएसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब पुलिस बड़ा अभियान चलाएगी। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को इसको लेकर अहम बैठक की। बैठक में शहर में ड्रग्स नेटवर्क की पहचान, हॉट स्पॉट चिन्हित करने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

    कई थानों की पुलिस मिलकर करेगी कार्रवाई

    26 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से हुई इस समीक्षा बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, कोतवाली एएसपी, कई डीएसपी और शहर के प्रमुख थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने साफ कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई अब संयुक्त रूप से होगी। कई थानों की पुलिस मिलकर अभियान चलाएगी।

    ड्रग्स हॉट स्पॉट होंगे चिन्हित

    बैठक में निर्देश दिया गया कि शहर में ड्रग्स नेक्सस को चिन्हित किया जाए। जिन इलाकों में नशे का कारोबार या नशेबाजी की शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे ठिकानों पर लगातार निगरानी रखेगी।

    बेल पर बाहर आए अपराधियों पर नजर

    एनडीपीएस एक्ट और गंभीर अपराध के मामलों में जेल से बेल पर बाहर आए आरोपियों की गतिविधियों पर भी पुलिस कड़ी नजर रखेगी। एसएसपी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    मंदिर, पार्क और मैदानों में बढ़ेगी गश्ती

    जिले के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदानों और पार्कों में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी। इन जगहों पर नशेबाजी और अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।

    आदतन अपराधियों पर सीसीए की तैयारी

    बैठक में आदतन एनडीपीएस अपराधियों के खिलाफ निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर सीसीए का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। तीनों एसपी इस अभियान की रोजाना समीक्षा करेंगे।

    महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    एसएसपी राकेश रंजन ने क्राइम अगेंस्ट वूमेन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही रांची जिले में विधि व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करने को कहा गया।

    Also Read : JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    SSP ने दिए अभियान के निर्देश रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी
    Next Article पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.