Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 3:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस ने मेरा गला दबाया और मुझे धकेला : प्रियंका गांधी
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस ने मेरा गला दबाया और मुझे धकेला : प्रियंका गांधी

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की।
    • CAA विरोध में गिरफ्तार हुए रिटायर्ड आईपीएस अफ़सर एसआर दारापुरी के घर जा रही थी प्रियंका गांधी।

    रांची : कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा उनका गला दबाया गया और उन्हें कमर से पकड़ कर धकेला गया। प्रियंका शनिवार को रिटायर्ड आईपीएस अफ़सर एसआर दारापुरी के घर जा रही थी, जब उनके साथ ऐसा हुआ। एसआर दारापुरी CAA के खिलाफ प्रदर्शन के कारण गिरफ्तार किए गए हैं। प्रियंका गांधी के इस आरोप के बाद टि्वटर सहित सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।


    प्रियंका गांधी ने बताया कि पहले वे कार से एसआर दारापुरी घर जा रही थी। इसकी सूचना उन्होंने किसी को नहीं दी थी ताकि भीड़-भाड़ नहीं हो। लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और आगे जाने से मना किया। इस पर प्रियंका स्कूटी पर सवार होकर आगे बढ़ी। स्कूटी को भी पुलिस ने रोक लिया। अंततः वह पैदल चलने लगी लेकिन तब भी उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश में पुलिस ने उनका गला दबाया उन्हें घेरा और कमर से पकड़ कर धक्का दिया।

    वायरल वीडियो में पैदल चलते दिख रही है प्रियंका –
    घटना से जुड़ी एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ पैदल चलती हुई दिख रही है। पैदल चलने के दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश हो रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है जिस घटना की बात प्रियंका गांधी कर रही है, यह इसी वीडियो का हिस्सा है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने ट्वीट किया है कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरपीएन सिंह ने यूपी पुलिस को लताड़ा –
    मामले पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरपीएन सिंह ने यूपी पुलिस को लताड़ा है। उन्होंने लिखा है “यूपी पुलिस बीजेपी के निर्देशों के अनुसार काम क्यों कर रही है? जेल में बंद लोगों के परिवार से मिलना श्रीमती प्रियंका गांधी जी @priyankagandhi का अधिकार है। बीजेपी श्रीमती प्रियंका गांधी जी या कांग्रेस को नहीं डरा सकती, हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।”

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंची दीदी, हेमंत ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद
    Next Article झारखण्ड के नव निर्माण का आगाज हो गया है : हेमंत

    Related Posts

    क्राइम

    अबूझमाड़ में मारे गए 6 नक्सली, सभी के श’व बरामद…

    July 18, 2025
    देश

    बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा भारत का गौरवशाली अतीत…

    July 18, 2025
    देश

    ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा महिला ने खाया जहर, फिर…

    July 18, 2025
    Latest Posts

    अबूझमाड़ में मारे गए 6 नक्सली, सभी के श’व बरामद…

    July 18, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमित शाह को लिखा पत्र, CRPF प्रतिनियुक्ति पर लंबित 13,299 करोड़ माफ करने की हुई मांग…

    July 18, 2025

    जमशेदपुर यूनिट दो दिनों के लिए रहेगा ठप, कर्मचारियों को मिली जानकारी…

    July 18, 2025

    डूरंड कप के सभी मैचों में दर्शकों को अब मिलेगा फ्री एंट्री…

    July 18, 2025

    बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा भारत का गौरवशाली अतीत…

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.