Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में
    जोहार ब्रेकिंग

    बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read35
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के नाम भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझू उर्फ आईलेक्स और महेश्वर गंझू उर्फ जितिया बताये गये। साजिद अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है। बाकी के चारों रांची के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इन लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 15 बाइक बरामद की है। सभी गाड़ियां चोरी की हैं। तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थी। रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की देखरेख में टीम गठित की। टीम में तीन थानों यानी जगरनाथपुर, धुर्वा और खलाड़ी थाना की पुलिस को शामिल किया गया। तफ्तीश शुरू की गयी और कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच बीते शुक्रवार को मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास एंटी-क्राइम चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइख सवार को रोका गया। उसकी गाड़ी की नंबरप्लेट पर टेप चिपका हुआ था। उसने पुलिस को अपना नाम भरत बैठा बताया। गाड़ी के कागजात उसके पास नहीं मिले। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बाइक चोरी की है। उश बाइक को उसने शहीद मैदान सब्जी बाजार से बीते 19 अक्टूबर को टपाया था।

    एक साल में चुराईं 100 से ज्यादा बाइकें

    पुलिस को दिये अपने बयान में भरत बैठा ने खुलासा किया वह अपने साथी शाजिद अंसारी के साथ मिलकर गुजरे एक साल में 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुरा चुका है। ये दोनों मुख्य रूप से साप्ताहिक बाजारों… जैसे बेड़ों, नगड़ी, शालीमार और शहीद मैदान से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बाद में कोयलरी क्षेत्र (मैक्लुस्कीगंज, खलारी, पिपरवाड़, बालूमाथ) में औने-पौने दाम में बेच देते थे।

    अन्य आरोपी भी पकड़े गए

    भरत बैठा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी शाजिद अंसारी और चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 और चोरी की बाइकें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि गिरोह द्वारा चोरी की गई एक बुलेट और एक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक पहले ही एकता नगर क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की जा चुकी है।

    जारी रहेगी छापेमारी

    एसपी पारस राणा ने बताया कि भरत बैठा और शाजिद अंसारी का आपराधिक इतिहास है। भरत बैठा के खिलाफ पुलिस फाइल में नौ और शाजिद अंसारी के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। चोरी की अन्य गाड़ियों की बरामदगी और गिरोह से जुड़े बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई राज उगले हैं, जिनके आधार पर आगे और खुलासे की संभावना है।

    Also read : जमशेदपुर में छठ महापर्व पर जारी हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री

    A major network of bike thieves busted five thieves arrested by police पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : BJP ने पूर्व विधायक प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
    Next Article समस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.