Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठ महापर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, IG ने दिये विशेष दिशा-निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ महापर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, IG ने दिये विशेष दिशा-निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments3 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : छठ महापर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बोकारो जोन के IG सुनील भास्कर ने व्यापक तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा में प्रक्षेत्र के तमाम एसपी को शामिल किया गया। समीक्षा के बाद IG सुनील भास्कर ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं।

    सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण और मार्गों की सुरक्षा

    IG सुनील भास्कर ने निर्देश दिया है कि छठ पर्व के दौरान प्रतिनियुक्त किए जाने वाले सभी पुलिस और सुरक्षा बलों को उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियों के बारे में पहले से ब्रिफ किया जाए। छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की तैनाती होगी। सभी सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे लाठी, हेलमेट और शिल्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

    सफाई और रोशनी की व्यवस्था

    छठ घाटों तक जाने वाले मार्गों का पूर्व से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही घाटों और रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि व्रती और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

    यातायात और वाहन प्रतिबंध

    छठ पर्व के दौरान घाटों और भीड़-भाड़ वाले मार्गों में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों का चयन पहले से कर लिया है, जिससे भीड़-भाड़ और जाम की समस्या न हो।

    जल सुरक्षा और आपात स्थिति तैयारी

    नदी, तालाब और डैम जैसी जलस्थलों पर सुरक्षा के लिए किनारे पर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही गोताखोर, एनडीआरएफ टीम, QRT टीम, चिकित्सीय दल, एम्बुलेंस और अग्निशमन दस्ता हर समय मौजूद रहेंगे। छठ घाटों और मार्गों पर पड़े ईंट-पत्थर हटाने का भी आदेश दिया गया है।

    छठ

    जनसंपर्क और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

    छठ घाटों पर जनसंपर्क के लिए सार्वजनिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। आम लोगों को पुलिस की ओर से शुभकामनाएं देते हुए Dial-112 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया सेल को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, नफरत फैलाने या भ्रामक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों पर निगरानी रखी जाए।

    सहयोगी और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय

    अपराध नियंत्रण और आपात स्थिति में सहयोग के लिए गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। उनका नाम, मोबाइल नंबर आदि संधारित किया जाएगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके।

    अन्य सुरक्षा उपाय

    छठ घाटों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादे लिवास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार छठ महापर्व को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

    Also Read : गोड्डा में एसपी और डीडीसी ने छठ महापर्व के लिए घाटों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    District administration tightens security during Chhath festival IG issues special guidelines IG ने दिये विशेष दिशा-निर्देश छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में मवेशी तस्करों को तीखी चोट, 26 पशुओं से लदे 3 वाहन जब्त, चालक फरार
    Next Article पाकुड़ में सड़क का बुरा है हाल, बाईपास से मेन रोड तक गड्ढों का जाल

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.