Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, ‘भोले बाबा’ का नहीं है नाम, जानें किन-किन पर हुआ केस
    क्राइम

    हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, ‘भोले बाबा’ का नहीं है नाम, जानें किन-किन पर हुआ केस

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मैनपुरी: हाथरस सत्संग में श्रद्धालुओं की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ ​​भोले बाबा के मुख्य सेवादार व अन्य आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई की कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है. जिस धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ मची थी, उसके ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर व अन्य आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 व 238 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है.

    डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है. यह जानकारी भाजपा विधायक व यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने दी है. बता दें कि सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह हादसा उस समय हुआ, जब नारायण विश्वहारी उर्फ ​​भोले बाबा फुलरई मुगलगढ़ी में सत्संग समाप्त कर बाहर आ रहे थे.

    देर रात अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने 116 लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिसमें 98 महिलाएं, 7 बच्चे और 11 पुरुष हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सत्संग में सवा लाख से अधिक लोग मौजूद थे. समाप्ति के बाद सभी को जाने की जल्दी थी. गर्मी और उमस से श्रद्धालु परेशान थे. इस बीच बाबा का काफिला निकालने के लिए लोगों को रोका गया. हर कोई बाबा को करीब से देखना चाहता था. ऐसे में पीछे से भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा था.

    सड़क के पास दलदली मिट्टी और गड्ढे होने के कारण आगे खड़े लोग दबाव नहीं झेल पाए और एक के बाद एक गिरने लगे. खास तौर पर लोग जमीन पर लेटे महिलाओं और बच्चों के ऊपर से गुजरते रहे. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग बेहोश हो गए. बता दें कि भगदड़ इतनी खतरनाक थी कि सभी लोग वहां से निकलने के लिए भाग पड़े और कौन गिर रहा है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा.

    सभी लोग खुद को बचाने के लिए खेत की ओर भाग रहे थे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में से कई शवों को बाहर निकाला. बता दें कि यह सत्संग का आयोजन 150 बीघा के मैदान पर किया गया था. वहीं इससे दूर पार्किंग बनाई गई थी, जहां वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं थी. 

    केस दर्ज नाम पुलिस भगदड़ भोले बाबा हाथरस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह सड़क हादसा में दो मजदूरों की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ दुर्घटना
    Next Article सीवान के गंडक नहर पर बना पुल गिरा, कई गांवों से टूटा संपर्क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.