Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने जामताड़ा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस के हत्थे चढ़े
    झारखंड

    कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने जामताड़ा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस के हत्थे चढ़े

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब साढ़े चार लाख की साइबर ठगी के मामले के दो शातिर को पकड़ा है. यह गिरफ्तारी साइबर अपराध के केंद्र में कुख्यात हो रहे करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटाड झुलुआ से हुई है. पकड़े गए साइबर अपराधियों का नाम प्रदुम मंडल और धनंजय मंडल बताया जा रहा है. आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड और मोबाइल की 3 सिम बरामद हुए हैं. इन आरोपियों के खिलाफ कोलकाता के ठाकुरपुर थाने में मामला दर्ज है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक कोलकाता के ठाकुरपुर थाने में डिटेक्टिव ब्रांच ने करीब चार लाख पचास हजार की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. कोलकाता डिटेक्टिव ब्रांच पुलिस के अनुसार अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर चार लाख पचास हजार रुपये ठग लिए थे. अनुसंधान के बाद पता चला कि इस वारदात को जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के साइबर अपराधियों ने अंजाम दिया है.

    इसके आधार पर पुलिस छापेमारी करने जामताड़ा पहुंची और लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. हालांकि कोलकाता क्राइम ब्रांच की पुलिस ने इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. पुलिस के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधी शातिर हैं. इनका साइबर ठगी की वारदात का लंबा इतिहास है. इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले जामताड़ा साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं. जिसमें ये जेल भी जा चुके हैं. बताया जाता है जेल से छूटने के बाद फिर से यह साइबर अपराधी साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे. कोलकाता ठाकुरपुर डिटेक्टिव ब्रांच की पुलिस ने पकड़े गए साइबर अपराधियों को जामताड़ा न्यायालय में पेश किया. यहां से ट्रांजिट रिमांड पर न्यायालय के आदेश के आलोक में अपने साथ कोलकाता ले गई.

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
    Next Article जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया में लगी आग, कई सामग्री जलकर खाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.