चाइबासा में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, इलाके में गूंज रही गोलियों की आवाज़

Joharlive Team

रांची। चाईबासा जिले में पुलिस और नक्सली संगठन के बीच एक बार फिर आज शाम में मुठभेड़ शुरू हुई है। आधे घंटे पूर्व शुरू हुई मुठभेड़ से पूरे इलाके में गोलियों की आवाज़ गूंज रही है। इस अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और जेजे(झारखंड जगुआर) की टीम संयुक्त कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए है। चाइबासा एसपी इंद्रजीत महथा कंट्रोल रूम में कैम्प किए हुए है। पल-पल पर निगरानी रखे हुए है।
सूत्र बताते है कि नक्सलियों के दोबारा से इलाके में भ्रमणसील होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। गांव से आगे जंगल की तरफ बढ़े थे कि नक्सलियों को भनक लग गयी। नक्सलियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए गोली चलाना शुरू कर दी। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है।