Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 5:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कानपुर मुठभेड़ के बाद एक्शन में पुलिस, विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री मुठभेड़ में गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    कानपुर मुठभेड़ के बाद एक्शन में पुलिस, विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री मुठभेड़ में गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कानपुर। कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस एक्शन में हैं। कानपुर की कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

    मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच कल्याणपुर थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। 
    आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार रात को कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। कई पुलिसकर्मियों के असलहे तक लूट लिए थे। 

    विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को वीभत्स तरीके से मारा था। हमला होते ही सीओ दीवार कूदकर एक घर में जाकर छिपे थे। बदकिस्मती से ये घर विकास के मामा का था। बदमाशों ने घर में घुसकर दीवार से सटाकर सीओ के सिर पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं। पूरा शव क्षत-विक्षत कर एक पैर भी काट दिया। घटनास्थल देख हर कोई सहम गया। 

    विकास के घर पड़ी दबिश को सीओ देवेंद्र सिंह लीड कर रहे थे। हमला होते ही हर कोई इधर-उधर भागने लगा। सीओ के सामने ही तीन चार सिपाहियों को मार दिया गया। तभी सीओ एक दीवार कूदकर घर में घुस गए। ये घर विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय (मुठभेड़ में मारा गया, पुराना डकैत) का था। प्रेम प्रकाश ने तुरंत विकास को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आठ-दस बदमाश घर में घुसे और सीओ का सिर दीवार से सटाकर उनके सिर पर कई गोलियां दागीं। फिर घसीटकर बाहर ले गए और वहां पर भी गोली मारी। एक पैर भी काट दिया था।

    Crime news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरु पूर्णिमा : गोबिंद से बड़ा हैं गुरु
    Next Article भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    May 10, 2026
    गढ़वा

    छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल

    May 10, 2026
    झारखंड

    रांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील

    May 10, 2026
    Latest Posts

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    May 10, 2026

    छेका समारोह में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 15 से अधिक घायल

    May 10, 2026

    रांची में पानी के कारोबार पर निगम ने कसा शिकंजा, 31 मई के बाद बिना लाइसेंस RO प्लांट होंगे सील

    May 10, 2026

    अवैध खनन माफिया पर गिरिडीह प्रशासन का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

    May 10, 2026

    जमशेदपुर में देह व्यापार का खुलासा, तीन महिला समेत छह गिरफ्तार

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.