Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ : अमड़ापाड़ा में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    पाकुड़ : अमड़ापाड़ा में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबाल मैदान के समीप पेड़ के नीचे करीब आधा दर्जन युवकों ने देर रात 36 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग गए।

    दुष्कर्मियों ने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। सोमवार सुबह होश आने के बाद पीड़िता किसी तरह पाडेरकोला चौक पहुंची। यहां कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

    पीड़ित महिला एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह अपने प्रेमी के साथ रविवार देर शाम अमड़ापाड़ा पहुंची थी। पुलिस मोबाइल का सीडीआर निकालने में जुटी है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, एसआइ प्रेमचंद भगत, जलधर हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणिमा बागे, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआइ मुकुल भगत पीड़िता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला के बयान पर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

    पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटी थी। रविवार शाम वह प्रेमी के साथ अमड़ापाड़ा आई थी। प्रेमी उसे एक फुटबाल मैदान के पास लेकर गया। वहां पहले से घात लगाए आधा दर्जन युवक बैठे थे। वहां सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। सोमवार सुबह उसे होश आया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी का नाम नहीं जानती है। वह छह महीने से फोन पर उससे संपर्क में थी।

     

    Community Health Center FIR registered against criminals Gang rape with tribal woman in Amdapada Pakur police engaged in investigation Rape tribal woman under
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अध्यक्ष पद की रेस में सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम
    Next Article मणिपुर के मुद्दे पर संसद में संसद में बढ़ता जा रहा है गतिरोध, केंद्र के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.