Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अध्यक्ष पद की रेस में सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अध्यक्ष पद की रेस में सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। लोकसभा और विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं प्रमुख पार्टियों में बदलाव शुरू हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर सभी प्रमुख दल खुद में बदलाव ला रहे हैं। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बदलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाने की भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। जल्द नए नाम की घोषणा हो सकती है।

    फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी अविनाश पांडेय है। इससे पहले आरपीएन सिंह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त थे। राजेश ठाकुर की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर तब की गई थी जब आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ दिया था। इसी बीच बंधु तिर्की को कांग्रेस ने कार्यकारणी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति दी मगर कांग्रेस में कुछ खास बदलाव नहीं आया। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम सुर्खियों में हैं।

    सुबोध कांत केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर रांची से सांसद चुने भी गए थे। उनकी पार्टी में अच्छी पकड़ बताई जाती है वहीं गीता कोड़ा की बात की जाय तो वह झारखंड कांग्रेस की पहली सांसद रही हैं। साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी भी हैं। उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इसलिए भी जोड़ा जा रहा है कि 2019 के चुनावी दौर में प्रधानमंत्री मोदी की लहर के बावजूद उन्होंने बीजेपी उमीदवार को परास्त कर जीत हासिल की थी। बन्धु तिर्की पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री थे। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारणी अध्यक्ष हैं। आदिवासियों में उनका चेहरा काफी लोकप्रिय भी बताया जाता है।

     

    #Jharkhand News Congress Geeta Koda and Bandhu Tirkey in the race for the post of president Lok Sabha and Vidhansabha elections names of Subodhkant Sahay Preparation for major changes in Jharkhand Congress
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाता बनी कुमाता : पलामू में सौतेली मां ने बेटे को पहले रॉड से पीटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, शव को गड्ढे में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article पाकुड़ : अमड़ापाड़ा में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026
    क्राइम

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.