Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : अलग-अलग इलाके में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गिरिडीह : अलग-अलग इलाके में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। गिरिडीह के दो थाना इलाके में दो युवकों की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। पहला मामला बगोदर थाना इलाके के बगोदर स्वास्थ्य केंद्र के समीप नावाडीह गांव का है। जहां नावाडीह गांव निवासी सुरेश महतो के 20 वर्षीय बेटे चंदन महतो की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना की जानकारी के बाद में काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे और युवक के शव को बाहर निकालने में जुट गए हैं। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है ।जानकारी के अनुसार चंदन महतो मवेशी को नहलाने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान उसके पैर का चप्पल तालाब की कीचड़ में फंस गया। माना जा रहा है कि तालाब के कीचड़ में चप्पल फंसने के कारण चंदन तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी तालाब पहुंचे और चंदन को बगोदर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इधर दूसरी घटना गिरिडीह के डुमरी के निमियाघाट थाना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना इलाके के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप कुरमीटोला में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक कौन है और कहां का है यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन युवक के शव के समीप एक मोबाइल के साथ कुछ मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज पड़ा मिला है। जानकारी मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। जबकि शव के पास पड़े मोबाइल से मृतक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मोतिहारी में पूर्व एसपीओ को शराब तस्करो ने मारी गोली, हालत गंभीर
    Next Article पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड: बीच चौराहे चला वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन, डिस्प्ले के सामने लग गई भीड़

    Related Posts

    चाईबासा

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    स्पेसएक्स का स्टारशिप 36 रॉकेट टेस्टिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट

    June 19, 2025

    पटना के नये SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली कमान

    June 19, 2025

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025

    पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

    June 19, 2025

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.