Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 12:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस ने टोंटो में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    पुलिस ने टोंटो में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम : पुलिस ने टोंटो में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 30 जनवरी को पति-पत्नी का अधजला शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया था । इनकी पहचान टोंटो थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी गोमिया केराई और पत्नी मिजू केराई के रूप में गई। एक दिन पूर्व बेटे ने अपने माता-पिता के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। चाचा नुरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया था।

    जांच में पता चला कि जमीन विवाद में भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस अनुसंधान प्रारंभ होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। इसी बीच आरोपियों के चाईबासा में होने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर इनकी गिरफ्तारी के लिए टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी नुरिया और उसके सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया ।

    गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि पुश्तैनी जमीन के विवाद की वजह से उन्हाेंने पति-पत्नी की हत्या की। रोवाम बाजार से लौटने के दौरान दोनों को महाबुरू पहाड़ी के पास पकड़ कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद दोनों को लाठी डंडे से पीटा गया। फिर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमचान पर रखे पुआल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझ बुझ से आग पर काबू
    Next Article करंट लगने से हाथी की मौत, वन विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    Latest Posts

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.