Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह वार्ड 18 फायरिंग मामला : पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद समेत 5 गिरफ्तार, देसी पिस्टल जब्त
    झारखंड

    गिरिडीह वार्ड 18 फायरिंग मामला : पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद समेत 5 गिरफ्तार, देसी पिस्टल जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोलीकांड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : नगर निकाय चुनाव की शाम मतदान खत्म होते ही जो गोलीकांड हुआ था, उस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व वार्ड पार्षद शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इसकी पुष्टि गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने की। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम के अलावा अमित विश्वकर्मा (बक्सीडीह रोड), आकाश हाड़ी (झिंझरी मोहल्ला), मंजीत पासवान (भंडारीडीह, पचम्बा थाना क्षेत्र) और किशोर पासवान (आजाद नगर, पचम्बा थाना क्षेत्र) शामिल हैं।

    7.65 एमएम देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.65 एमएम का देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि शिवम श्रीवास्तव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं—नगर थाना में 10 और मुफ्फसिल थाना में तीन केस।

    बैलेट बॉक्स के दौरान शुरू हुई झड़प, फिर चली गोली

    डीसी और एसपी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 18/3, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर में बैलेट बॉक्स जमा करने के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि शिवम आजाद और उनके सहयोगियों ने गोली चलाई।

    इस मामले में जोनल पेट्रोलिंग सह कलेक्टिंग पदाधिकारी सेक्टर-9 के आवेदन पर पचम्बा थाना में शिवम और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं घायल मो. शमीम और शेरु के मामले में रबिना खातून के आवेदन पर अलग से केस दर्ज हुआ।

    SIT का गठन, ताबड़तोड़ छापेमारी

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में कई डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

    इलाके में सतर्कता, पुलिस की अपील

    घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। चुनाव के बाद हुई इस हिंसक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी रंजिश के मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : CUJ में CBI की रेड लगातार दूसरे दिन भी जारी, 100 से ज्यादा फाइलें जब्त

    country-made pistol recovered Election Clash Firing Incident Giridih jharkhand Municipal Elections Pachamba police station police action Post Poll Violence Shivam Srivastava Shooting Case SIT investigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोरंडा मर्सिडीज केस : गाड़ी रिलीज पर फिलहाल कोर्ट ने अधिवक्ता को नहीं दी राहत
    Next Article रांची से दिल्ली भेजी जा रही दो नाबालिगों का RPF ने किया रेस्क्यू, महिला गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.