Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रतिबिंब एप्प की सूचना पर गिरीडीह में 10 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    प्रतिबिंब एप्प की सूचना पर गिरीडीह में 10 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरीडीह : प्रतिबिंब एप्प ने साइबर अपराध की दुनिया में खलबली मचा दी है. एप्प की सटीक जानकारी साइबर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस के लिए रामबाण का काम कर रही है. अब तक कई साइबर अपराधी एप्प से मिली जानकारी से पकड़े जा चुके हैं. इसी क्रम में प्रतिबिंब एप्प से मिली सूचना के आधार पर गिरीडीह में एक बार फिर 10 साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. दरअसल, प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को सुचना प्राप्त हुई कि बगोदर, डुमरी, अहिल्यापुर एवं गांडेय थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी लोगों से ठगी कर रहें है.

    मिली सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी करते हुए कुल 10 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0- 41/2023 दिनांक-23.12.2023 दर्ज किया गया है. पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु डाटा उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों से साँठ-गाँठ कर आम नागरिकों के नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि से संबंधित डाटा एवं लिंक प्राप्त कर साइबर अपराध स्वयं करते हैं.

    साथ ही, अपने अन्य साथियों को डाटा एवं लिंक उपलब्ध करा कर साइबर अपराध का गिरोह चलाते हैं. बताया गया कि अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर आम बैंक धारकों को झाँसा देकर साइबर ठगी करना, ब्लैक बॉक्स एप्प के माध्यम से ठगी के पैसों को वाहन में फ्यूल भराने के काम में इस्तेमाल करते हैं एवं फर्जी खाता/एटीएम उपलब्ध कराना आदि उन सबका काम होता था. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कई सामान बरामद किया गया है. बरामद सामानों में 11  मोबाइल, 17 सीम, 4 एटीएम, 1 पासबुक, 1 चैकबुक, 1 पैन कार्ड, 1 आधार, 2 मोटर साइकिल है.

    गिरफ्तार अभियुक्त :

    1. दशरथ मंडल, उम्र 24 वर्ष, थाना बेंगाबाद
    2. जितेन्द्र कु० मंडल, उम्र 23 वर्ष, थाना डुमरी
    3. रिंकु कुमार उम्र, 19 वर्ष, थाना डुमरी
    4. अजय मंडल, उम्र 26 वर्ष, थाना डुमरी
    5. सुनिल कुमार मंडल, उम्र 25 वर्ष, थाना मुफ्फसिल

    6 सचिन विश्वकर्मा उम्र, 21 वर्ष, थाना राजधनवार

    7.संतोष कुमार राणा, उम्र 21 वर्ष थाना राजधनवार

    1. संतोष कुमार मंडल, उम्र 22 वर्ष, थाना अहिल्यापुर
    2. हीरा यादव, उम्र 25 वर्ष, थाना बगोदर
    3. सिकंदर मंडल, उम्र 29 वर्ष, थाना बेंगाबाद

    सभी गिरफ्तार अभियुक्त गिरिडीह जिला के हैं.

     

    App arrested Cyber criminal Giridih news Giridih Police Station Jharkhand news johar live news Pratibimb App Thug एप्प गिरफ्तार गिरीडीह थाना गिरीडीह न्यूज जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ठग प्रतिबिंब एप्प साइबर अपराधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड ट्रेडिशनल शॉटोकन कराटे फेडरेशन ने किया बेल्ट ग्रेडिंग कराटे का प्रदर्शन, खिलाड़ियों को दिया गया सर्टिफिकेट    
    Next Article कुश्ती संघ निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.