Joharlive Team
लोहरदगा: शहरी क्षेत्र में अपराधियों ने एक निजी प्रैक्टिसनर का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सहायता से अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा है। पुलिस ने मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही निजी प्रैक्टिसनर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
बीआईडी के रहने वाले निजी प्रैक्टिसनर श्रवण सिंह लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में निजी प्रैक्टिस करते हैं। विगत 16 अप्रैल को अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने श्रवण सिंह को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
मामले की सूचना एसपी प्रियंका मीणा को मिली. इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी ने डीएसपी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया था। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में डाल्टनगंज के सुआ कुल्चा निवासी अनिल ठाकुर, लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चुरवे गांव निवासी संजू उरांव और बीआईडी प्रेम नगर निवासी अजय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रवण सिंह को सकुशल बरामद भी कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
अपहृत निजी प्रैक्टिसनर को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, 3 गिरफ्तार
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleगिरिडीह: लापता बच्चे का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

