Joharlive Team
गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो गांव में बुधवार शाम से लापता मासूम का शव गुरुवार की सुबह घर के बगल में स्थित कुएं से बरामद किया गया है। लापता होने के बाद परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। गुरुवार को बच्चे का शव को कुएं में मिला है। बताया जा रहा है कि गांव के संजय मंडल का बेटा अनुस कुमार गुरुवार दोपहर बाद घर से निकल गया था। बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
