Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: कोविड ड्यूटी में 40 से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, कई जवान हो चुके हैं संक्रमित
    झारखंड

    रांची: कोविड ड्यूटी में 40 से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, कई जवान हो चुके हैं संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: कोविड ड्यूटी में 40 साल से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की तैनाती संक्रमित वाले इलाकों में होगी। राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसएसपी ने निर्देश जारी किया है। रांची पुलिस के तरफ से एक डाटा भी तैयार किया गया है, कि राजधानी के किन इलाकों में संक्रमितों संख्या अधिक है।

    रांची में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो शारीरिक रूप से दक्ष हैं और कोरोना का दोनों टीका ले चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में बेहतर इम्यूनिटी की जरूरत होती है. ऐसे में युवा पुलिसकर्मियों को तैयार किया जाएगा, ताकि संक्रमण होने पर भी वह उससे लड़ सकें और खतरा कम हो। ब्लड प्रेशर, डायबिटिज से ग्रस्त पुलिसकर्मियों को भी कोविड ड्यूटी में तैनात नहीं किया जाएगा। वहीं संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन की तैनाती पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को हटाकर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके बाद उन्हें क्वॉरेंटीन किया जाएगा। सभी थानों में ड्रॉप बॉक्स और सेनेटाइजर की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है।

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है, कि वह किसी भी शख्स से सीधे संपर्क में आने से बचें। वर्तमान समय में रांची के अरगोड़ा, कांके और बरियातू थाना के पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

    डीजीपी समेत कई आईपीएस अधिकारी संक्रमित
    राज्य पुलिस के डीजीपी नीरज सिन्हा, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार, कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम बकारिव, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद भी कोरोना संक्रमित हैं. वहीं तकरीबन एक हफ्ते पहले ही एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमित पुलिस अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं। कई अधिकारियों ने भी कारोना वैक्सीन ली थी।

    150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित
    वर्तमान में राज्य में 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हैं. सर्वाधिक संक्रमित पुलिसकर्मी स्पेशल ब्रांच मुख्यालय से हैं। जगुआर, जैप, आईआरबी बटालियनों में भी पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।


    Jharkhand news Latest news Online news police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छठे चरण का मतदान जारी, अब तक 17.19 फीसद मतदान
    Next Article गिरिडीह: लापता बच्चे का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.