Joharlive Team
कोडरमा: हजारीबाग निवासी एक युवक की डोमचांच स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंचते ही मौत हो गई। वह दो दिन से सदर अस्पताल में भर्ती था। दरअसल, चलकुसा प्रखंड के बरीयोन गांव निवासी एक युवक दो दिन से सदर अस्पताल में भर्ती था। दो बार उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सीटी स्कैन में भी लंग्स में इंफेक्शन नहीं था. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों की सलाह पर उसे डोमचांच स्थित महिला डिग्री कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर ले जाया गया। जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
युवक का ऑक्सीजन स्तर था कम
डॉक्टरों ने बताया कि परिजन युवक को ऑटो से कोविड सेंटर लेकर आए थे. युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी तो उसे कोविड केयर सेंटर क्यों भेजा गया था। इस बारे में सीएस एबी प्रसाद का कहना है कि जब किसी मरीज की हालत खराब हो जाती है और उसमें लक्षण कोरोना के होते हैं तो बेहतर इलाज के लिए फैसला लिया जाता है. युवक की तबीयत बेहद खराब थी। उसका ऑक्सीजन स्तर कम हो गया था. इसलिए वेंटीलेटर पर रखने के लिए उसे कोविड केयर सेंटर रेफर किया गया।
अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाए पिता
अस्पताल प्रबंधन ने कोविड नियमों के अनुसार बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया. युवक के पिता दिल्ली में रहते हैं। पिता के आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोडरमा: कोविड अस्पताल के बाहर युवक की मौत, वेंटीलेटर पर रखने के लिए किया गया थे रेफर
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleअपहृत निजी प्रैक्टिसनर को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, 3 गिरफ्तार
Next Article गिरिडीह में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

