Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 5:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गांगानगर करम चौक के पास पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को सोमवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि गांगानगर करम चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार और गोली के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं। सूचना मिलते ही रांची एसपी नगर के निर्देश पर टीम बनाई गई। सहायक एसपी कोतवाली के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी।

    पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सहदेव टिग्गा (35 वर्ष), अंकित खलखो (22 वर्ष), रवि लकड़ा (26 वर्ष), संदीप कुमार उर्फ बब्लू (40 वर्ष) के रूप में हुई। इनमें तीन आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डुंगरी टोली हस्सू इलाके के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गांगानगर रोड नंबर-6 का निवासी है।

    USA निर्मित पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

    तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से USA निर्मित 9 एमएम का ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया। इसके मैगजीन में 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां भी मिलीं। इसके अलावा दो स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। समय रहते कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे बड़ी वारदात टल गई। इस मामले में सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    Also Read : नौकरी का झांसा देकर ले जाई जा रही थीं लड़कियां, चतरा में दो दलाल गिरफ्तार

    illegal arms seizure Jharkhand police ranchi crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल
    Next Article रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    झारखंड

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.