चतरा। वशिष्ठनगर पुलिस ने लोहसिंहना से मवेशी लदा तीन कंटेनर जब्त किया है। साथ ही एक कंटेनर चालक मो अरमान को गिरफ्तार किया। एक कंटेनर में 16 दुधारू पशु लदा था।इस कंटेनर में चालक व खलासी के अलावा दो अन्य मजदूर भी हैं।थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुधारू पशु लदा कंटेनर के पेपर की जांच के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा।जबकि दो अन्य कंटेनर में 125 लदे थे,जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसके गिरफ्तार चालक मो अरमान ने पुलिस को बताया कि सभी मवेशियों को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था।उसने पूछताछ में बताया कि शेरघाटी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की,लेकिन चकमा देकर भागने में सफल रहा।जीटी रोड से रूट बदल कर इस रास्ते से बंगाल के पुरुलिया जाने की योजना थी।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी जब्त मवेशियों को चतरा गौशाला भेज दिया गया है।
बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।उन्होंने बताया कि दो कंटेनर में से एक का चालक व दोनों के खलासी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले।
Powered by Feralvoice.
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
