Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जगह का किया जिक्र, जानें क्या है खास
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जगह का किया जिक्र, जानें क्या है खास

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम की पहाड़ियों पर अहोम राजवंश के प्रतीक ‘चराईदेव मैदाम’ को विश्व धरोहर में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह देश की 43वीं और पूर्वोत्तर की पहली धरोहर है जो यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल हो रही है. उन्होंने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की दूसरी कड़ी में कहा कि ‘चराईदेव मैदाम’ का तात्पर्य पहाड़ी पर चमकते शहर से है और यह शताब्दियों तक शासन करने वाले ‘अओम साम्राज्य’ की पहली राजधानी थी जो आज भी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा करती है.

    यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल

    उन्होंने मन की बात की शुरुआत करते हुए कहा, प्यारे देशवासियों, ‘मन की बात’ में, मैं उस विषय को साझा करना चाहता हूं, जिसे सुनकर हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा. लेकिन इसके बारे में बताने से पहले मैं आपसे एक सवाल करना चाहूंगा. क्या आपने चराईदेव मैदाम का नाम सुना है. अगर नहीं सुना, तो अब आप ये नाम बार-बार सुनेंगे और बड़े उत्साह से दूसरों को बताएंगे. असम के चराईदेव मैदाम को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जा रहा है. इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी.

    उन्होंने ‘चराईदेव मैदाम’ का मतलब समझाते हुए कहा, चराईदेव का मतलब है शाईनिंग सिटी ऑफ द हिल्स यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर. ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी. अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे. मैदाम, टीलानुमा एक ढांचा होता है, जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है, और नीचे एक या उससे ज्यादा कमरे होते हैं. ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है. इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी.

    लंबे समय तक चला साम्राज्य

    पीएम ने अहोम साम्राज्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, अहोम साम्राज्य 13वीं शताब्दी के शुरू होकर 19वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला. इतने लंबे कालखंड तक एक साम्राज्य का बने रहना बहुत बड़ी बात है. शायद अहोम साम्राज्य के सिद्धांत और विश्वास इतने मजबूत थे कि उसने इस राजवंश को इतने समय तक कायम रखा. मुझे याद है कि, इसी वर्ष नौ मार्च को मुझे अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, महान अहोम योद्धा लसित बोरफुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला था. इस कार्यक्रम के दौरान, अहोम समुदाय की आध्यात्मिक परंपरा का पालन करते हुए मुझे अलग ही अनुभव हुआ था. लसित मैदाम में अहोम समुदाय के पूर्वजों को सम्मान देने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. अब चराईदेउ मैदाम के विश्व धरोहर साईट बनने का मतलब होगा कि यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे. आप भी भविष्य के अपने यात्रा प्लान में इस साइट को जरूर शामिल करिएगा.

     

    चराईदेव मैदाम पीएम मन की बात यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोक्यो में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण कर बोले विदेश मंत्री जयशंकर, अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक
    Next Article पश्चिम चंपारण में दो पक्षों के बीच विवाद में वृद्ध की ह’त्या, एक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.