Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पीएम नरेंद्र मोदी ने किया छात्रों को संबोधित, नए वोटर्स को बताया भाग्यशाली
    झारखंड

    पीएम नरेंद्र मोदी ने किया छात्रों को संबोधित, नए वोटर्स को बताया भाग्यशाली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने नए वोटर्स को भाग्यशाली बताया. पीएम मोदी को सुनकर छात्रों के चेहरे खिल उठे. झरिया कतरास मोड़ स्थित जनता श्रमिक कार्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह छात्रों के साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना. वहीं छात्रों ने इस तरह की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को छात्रों के बीच रखा. इस दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाताओं को वर्तमान समय में भाग्यशाली बताया. आज देश में बढ़ रही तकनीकी क्रांति व विकास के प्रति नवमतदाताओं को जागरूक होना है और इसमें भागीदारी बढ़ चढ़कर लेना है.

    रागिनी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए एक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की यह रूपरेखा है. नमो नवमतदाता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने के बाद तकनीकी छात्र काफी उत्साहित नजर आए है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया विधानसभा भाजयुमो प्रभारी मानस प्रसून, उमेश यादव अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा, दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य, अरिंदम बनर्जी, राज किशोर जैना, रवि मिश्रा, अवधेश साव, राहुल सोनी, चीकू महतो, राहुल गुप्ता, प्रेम नोनीया, रघु राम, शुभम गुप्ता, यश झा, प्रीतम रवानी, अजय वर्मा उपस्थित थे. वहीं शिक्षक में विनय कुमार, मनोज आचार्य, विकास सिंह, सुभम बनर्जी, सरिता कुमारी, मोहम्मद आबिद शाह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मतदाता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: सीएम ने दिया ईडी को जवाब, 31 जनवरी तक नहीं है समय

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद नमो नवमतदाता सम्मेलन न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुख्य समाचार रागिनी सिंह राष्ट्रीय मतदाता दिवस लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तैयारी तेज, बैठक आयोजित
    Next Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर न्याय सदन में डालसा कर्मियों को मतदान की दिलाई गई शपथ

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.