Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में 550वें मठ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा में 550वें मठ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025Updated:November 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक में वे उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में लक्षकंठ गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें स्थापना दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और मंत्री बृहति सुरेश भी मौजूद रहेंगे।

    प्रधानमंत्री सुबह 11:05 बजे मंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से उडुपी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वे बन्नंजे बस स्टैंड से कलसांका तक रोड शो के जरिए मठ पहुंचेंगे। मठ में वे सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनकना किंदी के लिए सोने का कवच समर्पित करेंगे। यह वही खिड़की है जिससे संत कनकदास को भगवान कृष्ण के दर्शन हुए थे।

    लक्षकंठ गीता पारायण में 10,000 लोग शामिल

    प्रधानमंत्री इस भक्ति सभा में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब 10,000 लोग शामिल होंगे। इसमें छात्र, साधु और अन्य श्रद्धालु एक साथ श्रीमद् भगवद् गीता का पाठ करेंगे। मठ के प्रमुख सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने बताया कि पीएम मोदी का स्वागत पूरे कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। वे कनकदास को फूल चढ़ाएंगे, सुवर्ण तीर्थ मंडप पर कनक कवच का अनावरण करेंगे और भगवान कृष्ण और सोने की पादुका के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गीता मंदिर में 18वें अध्याय के आखिरी श्लोकों का पाठ करेंगे।

    सुरक्षा और व्यवस्थाएं

    प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए उडुपी में 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 10 पुलिस कमिश्नर और 8 जिलों के पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। शहर में भगवा झंडे और सजावट की गई है।

    स्कूलों में छुट्टियां

    पीएम मोदी के दौरे के चलते उडुपी, मालपे और मणिपाल पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में सभी आंगनवाड़ी, प्राइमरी और हाई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

     

    PM Modi to attend 550th Math Foundation Day celebrations in Goa today
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार-हाइवा टक्कर में 18 वर्षीय रीया कुमारी की मौ’त, परिवार के पांच लोग घायल
    Next Article झारखंड सरकार ने JIGTSEATCCE-2025 भर्ती के लिए आमंत्रित किए आवेदन… जानें डिटेल्स

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.