Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उठाये कई सवाल
    देश

    जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उठाये कई सवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे त्यागपत्र में कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं ताकि वह अपनी स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दे सकें। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति समेत कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस इस्तीफे को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा क्यों दिया। उनके मुताबिक केवल स्वास्थ्य कारणों को वजह बताना काफी नहीं है, इसके पीछे कुछ और गंभीर कारण हो सकते हैं।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे उपराष्ट्रपति धनखड़ की अध्यक्षता में राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई थी, जिसमें जेपी नड्डा और किरण रिजिजू सहित कई सदस्य शामिल थे। बैठक में तय हुआ कि शाम 4:30 बजे फिर से बैठक होगी।

    हालांकि, तय समय पर उपराष्ट्रपति बैठक में पहुंचे लेकिन नड्डा और रिजिजू नहीं आए। जयराम रमेश के अनुसार, इस बारे में धनखड़ को पहले से सूचित भी नहीं किया गया, जिससे वे व्यक्तिगत रूप से आहत हुए। इसके बाद बैठक को मंगलवार दोपहर 1 बजे के लिए टाल दिया गया।

    जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि सोमवार दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच कुछ गंभीर हुआ, जिसकी वजह से दोनों मंत्री दूसरी बैठक में जानबूझकर नहीं आए। उन्होंने इशारा किया कि इसी के बाद उपराष्ट्रपति के इस्तीफे का फैसला लिया गया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों की हुई निशुल्क जांच
    Next Article एक साथ चल बसे चार भाई-बहन, घर में मचा कोहराम

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.